Almora NewsBig News

विशेष समुदाय के शिक्षक ने किया छात्रा का अपहरण, बनाया हवस का शिकार

अल्मोड़ा से गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. चौखुटिया क्षेत्र में एक अतिथि शिक्षक ने छात्रा का अपहरण कर अपनी हवस का शिकार बनाया. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ कर उसकी धुनाई कर दी. घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल है.

विशेष समुदाय के शिक्षक ने किया छात्रा का अपहरण

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चौखटिया क्षेत्र कि महिला ने मामले को लेकर तहरीर दी थी. जिसमें महिला ने बताया कि उनकी 17 साल की बेटी स्टेशनरी का सामान खरीदने के लिए बाजार गई थी, लेकिन शाम होने तक भी वापस नहीं लौटी. जिसके बाद उन्होंने किशोरी की तलाश शुरू की. इस बीच उनके परिजनों ने बताया की उन्होंने छात्रा को कमालुद्दीन निवासी जसपुर के साथ बाइक में जाते देखा.

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

तहरीर मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है आरोपी पूर्व में छात्रा के ही स्कूल में अतिथि शिक्षक पद पर तैनात था. बताया जा रहा है कि रात में ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक को दबोच कर जमकर धुनाई की थी. जिसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर छात्रा को उसके परिजनों को सौंप दिया था. पुलिस ने छात्रा के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें