UttarakhandBig News

धामी सरकार दिवाली से पहले देगी सरकारी कर्मचारियों को गिफ्ट, पेंशनरों को भी मिलेगा लाभ

उत्तराखंड की धामी सरकार ने दीपावली पर्व के दृष्टिगत सरकारी कर्मचारियों, पेंशन और पारिवारिक पेंशनरों को दीपावली से पहले वेतन और पेंशन भुगतान करने का निर्णय लिया है.

धामी सरकार दिवाली से पहले देगी सरकारी कर्मचारियों को गिफ्ट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद शासन की स्वीकृति मिल गई है. अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सभी विभागाध्यक्षों, जिलाधिकारियों और सम्बंधित अधिकारीयों को इस निर्णय की जानकारी दे दी है.

दीपावली से पहले मिलेगी सैलरी

अपर मुख्य सचिव ने 31 अक्टूबर को दीपावली के पर्व के मद्देनजर सभी राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को 30 अक्टूबर से पहले वेतन एवं पेंशन का भुगतान सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें