HighlightNainital News

हल्दूचौड़ फायरिंग केस, पुलिस ने दो घंटे में किया छह आरोपियों को अरेस्ट

हल्द्वानी के हल्दूचौड़ में दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए महज 2 घंटे के भीतर ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों के पास से पुलिस ने घटना में इस्तेमाल होने वाली पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद किया है.

पुलिस ने दो घंटे में किया छह आरोपियों को अरेस्ट

बता दें घटना देवरामपुर गांव में आपूर्ति निरीक्षक मोहित कठैत की अध्यक्षता में आयोजित सस्ते गल्ले की दुकानों की बैठक के दौरान हुई. जहां मोहित जोशी और राजू पांडे के बीच मामूली कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया. थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, घटना के बाद कैलाश चंद्र अपनी दुकान दौलिया हल्दूचौड़ पहुंचा. तभी तीन कारों में सवार आरोपियों ने उस पर पथराव और गोलीबारी कर दी. किसी तरह वो अपनी जान बचाकर वहां से निकले.

आरोपियों का पूर्व में भी रहा है आपराधिक रिकॉर्ड

तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. एसएसपी ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 घंटे के भीतर आरोपी सतीश सनवाल, भगत सिंह दरियाल, विजय जोशी, राजेंद्र पांडे उर्फ राजू, हिमांशु बमेठा और मोहित जोशी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. एसएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि पकडे गए कई आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें