TrendingHighlight

ब्राइडल फोटोशूट के लिए दुल्हन ने रचाई शादी, सुहागरात पर दूल्हे को बताया सच

शादी किसी की भी जिंदगी का सबसे अहम पल होता है। ये पल बहुत ही खास होता है। लोग बड़े ही सोच समझकर शादी करने का फैसला करते है। लेकिन उत्तर प्रदेश की एक दुल्हन का कुछ और ही सोचना है। यहां एक दुल्हन ने सिर्फ इसलिए शादी कर ली क्योंकि उसे फोटोशूट करवाना था। शादी के जोड़े में लड़की ने फोटो शूट करवाने के लिए शादी कर ली।

फोटोज के लिए की थी शादी

दरअसल ये मामला उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का है। दुल्हन को सजने-सवरने के बाद फोटो शूट करवाने का बहुत शौक था। जानकारी के मुताबिक इसी लिए उसके निकाह किया। ताकी ब्राइडल फोटो शूट हो सके। लड़की ने अपने घर में बॉयफ्रेंड से शादी करने की बात कही थी। जिसपर लड़की के घर वालों ने हामी नहीं भरी। ऐसे में फोटोशूट के चक्कर में लड़की ने परिवार वालों की पसंद से शादी के लिए हामी भर दी।

सुहागरात पर बताया पूरा सच

इस दौरान लड़की ने शादी की सभी रस्में निभाई। बाकायदा रस्मों को करने के दौरान अपनी फोटो भी खिंचवाई। विदाई के दौरान भी दुल्हन ने पोज देकर कई सारी तस्वीरें खिंचवाई। ऐसे में दुल्हन ने इस बात का खुलासा दूल्हे से सुहागरात के दौरान किया। दुल्हन ने बताया कि वो किसी और की है और वो लड़के के साथ नहीं रह सकती। वो किसी और से प्यार करती है। साथ ही शादी उसने सिर्फ फोटोज के लिए की थी। ये बात सुनने के बाद लड़के और उसके परिवार वाले ने लड़की को मनाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं मानी।

दो दिन बाद ही हुई तलाक

जिसके बाद दोनों पक्ष लड़के और लड़की की तरफ से पंचायत बैठी। जिसमें ये फैसला सुनाया गया कि लड़की को वापस उसके घर भेज दिया जाए। बता दें कि काजी ने निकाह के दो दिन बाद दोनों का तलाक करवाया । पुलिस में कोई भी शिकायत दर्ज नहीं की गई।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें