ReligiousHighlightTrending

Diwali 2024: दिवाली पर गलती से भी ना करे ये काम, लक्ष्मी माता हो जाएंगी नाराज

दीपावली के दिन लोग अपने घर-परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना करते है। दीपावली को दीपोत्सव (Diwali 2024) के नाम से भी जाना जाता है। हर साल की तरह इस साल भी कार्तिक अमावस्या (Kartik Amavasya) के दिन दीपावली का त्यौहार मनाया जाता है।

इस साल 31 अक्टूबर को दिवाली मनाई जा रही है। ऐसे में इस दिन लोग घर को साफ कर अच्छे से सजाते है। शाम के समय लोग लक्ष्मी और गणेश जी (Laxmi Ganesh Puja) की पूजा की जाती है। इस शुभ दिन पर ऐसा कोई काम आप ना करे, जिससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाए। इसलिए चलिए आपको बताते है कि दिवाली पर आपको क्या करना चाहिए।

गलती से भी दिवाली पर न करें ये काम (Don’t Do These Things On Diwali 2024)

इस साल 31 अक्टूबर 2024 को दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। दिवाली के दिन घर की अच्छी तरह से साफ-सफाई करने के साथ-साथ इन चीजों का भी ध्यान जरूर रखें, नहीं तो मां लक्ष्मी आप से नाराज हो सकती है।

इन चीजों में ना हो शामिल

 दीपावली रोशनी और खुशियों का त्यौहार होता है। कई लोग इस दिन जुआ खेलते है। जो कि बिलकुल गलत है। मौलिक द्यष्टि से इन कामों को दिवाली के दिन शुभ नहीं माना जाता। जुआ, शराब आदि काम करने से मां लक्ष्मी(Devi Lakshmi) नाराज हो जाती है। जिस घर पर ऐसे कार्य होते है वहां मां लक्ष्मी वास नहीं करती है। शास्त्रों में भी ये कहा गया है कि नशीले पदार्थों का सेवन जहां होता है वहां मांता लक्ष्मी नहीं आती।

स्त्री का अपमान

स्त्री को गृहलक्ष्मी कहा जाता है। जिस घर में स्त्री का अपमान होता है। उसका निरादर या मार-पीट की जाती है। उस घर में माता लक्ष्मी भी आना पसंद नहीं करती। उस घर की आर्थिक उन्नति नहीं हो पाती।

घर मे अंधकार

दीपावली रोशनी का त्यौहार है। ऐसे में इस चीज का जरूर ध्यान रखे कि दिवाली के दिन घर के किसी भी कोने में अंधेरा ना हो। दिपावली के दिन दीपों के साथ घर को सजाए। घर में हर जगह लाइटें जलती रहे।

ये भी पढ़े:- 31 या 1 नवंबर, अयोध्या के पंडितों ने बताई दिवाली मनाने की सही तारीख

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें