Big NewsPauri Garhwal News

यहां खाई में गिरा पिकअप वाहन, दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत, चार घायल

रसिया महादेव-तकुलसारी-मैठाणाघाट मोटर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों घायल स्कूल के छात्र बताए जा रहे हैं।

बीरोंखाल में खाई में गिरा पिकअप वाहन

पौड़ी गढ़वाल के बीरोंखाल में मंगलवार दोपहर को हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक सिया महादेव-तकुलसारी-मैठाणाघाट मोटर मार्ग पर रणिहाट गांव के समीप पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस हादसे में चालक समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

भटवाड़ों से बंदरकोट जा रहा था वाहन

मिली जानकारी के मुताबिक पिकअप वाहन नैनीडांडा के भटवाड़ों से बीरोंखाल ब्लॉक के बंदरकोट जा रहा था। इसी दौरान वो रणिहाट गांव के पास हादसे का शिकार हो गया। पिकअप वाहन में चालक समेत तीन लोग सवार थे।

रास्ते से में इसमें कुछ स्कूली बच्चे भी सवार हो गए। वाहन खाई में गिरने के कारण चालक समेत तीन की तो मौत हो गई जबकि स्कूली बच्चे घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें