EntertainmentHighlight

बेटी को गोद में लिए नजर आए Prince Narula, युविका चौधरी ने बच्ची के साथ पोस्ट की पहली फोटो

अभिनेता प्रिंस नरुला (Prince Narula ) और युविका चौधरी( Yuvika Chaudhary) के घर हाल ही में किलकारिया गूंजी है। पत्नी युविका चौधरी ने बेटी को जन्म दिया है। 19 अक्टूबर को दोनों पेरेंट्स बने। इसी बीच अब कपल ने अपनी बेटी के साथ सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में युविका और प्रिंस दोनों बच्ची के साथ नजर आ रहे हैं।

Prince Narula ने बेटी के साथ फोटो की शेयर

प्रिंस नरुला और युविका चौधरी ने हॉस्पिटल से अपनी बेटी के साथ फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस फोटो के पीछे बैकग्राउंड में मेरे घर आई नन्ही परी सॉन्ग लगाया हुआ है। हालांकि कपल ने बेबी का चेहरा रिवील नहीं किया। बेटी के चेहरे पर इमोजी लगाया हुआ है। फोटो में प्रिंस ने बेटी को गोद में लिया हुआ है। तो वहीं युविका भी बेटी को निहार रही हैं। इस पोस्ट पर फैंस दोनों को बधाई दे रहे हैं। सेलेब्स भी कपल को बधाई दे रहे हैं।

शो के दौरान की अनाउसमेंट

बता दें कि बीते दिन यानी 20 अक्टूबर को रोडीज ऑडिशन के वीडियो शूट के दौरान प्रिंस ने लोगों के बीच एक खास अनाउसमेंट की। उन्होंने बताया कि वो बाप बन गए है। प्रिंस और युविका की बात करें तो दोनों बिग बॉस के घर में मिले थे। यहीं ये दोनों के बीच दोस्ती हुई। जिसके बाद ये दोस्ती प्यार में बदल गया। दोनों ने दो साल डेट करने के बाद साल 2020 में शादी की।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें