SportsHighlight

भारतीय क्रिकेटर Sarfaraz Khan बने पिता, पत्नी ने बेटे को दिया जन्म

भारतीय टेस्ट टीम के बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) आज कल न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में व्यस्त है। क्रिकेटर ने पहले टेस्ट में शानदार बल्लेबाजी कर खूब सुर्खिया बटोरी। इसी बीच क्रिकेटर अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खबरों में बने हुए है। सरफराज के घर खुशियों ने दस्तक दी है। क्रिकेटर पिता बन गए है। बल्लेबाज की पत्नी रोमान जहूर ने बेटे को जन्म दिया है।

खरफराज खान के घर बेटे ने लिया जन्म (Sarfaraz Khan Become Father )

बता दें कि सरफराज के जन्मदिन के करीब दो घंटे पहले बच्चे का जन्म हुआ है। आज यानी 22 अक्टूबर को सरफराज का जन्मदिन है। तो वहीं बीते दिन 21 अक्टूबर को रात 10 बजे ये खबर सामने आई। बता दें कि सरफराज का आज 27वां जन्मदिन है।

इस बात की जानकारी क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर दी है। उन्होंने दो तस्वीरें पोस्ट की है। पहली तस्वीर में वो अपने बेटे को गोद में लिए हुए नजर आ रहे हैं।

तो वहीं दूसरी तस्वीर में सरफराज और उनके पिता नौशाद खान बच्चे के साथ दिखाई दे रहे हैं।

बीते साल हुआ था निकाह

बता दें कि बीते साल छह अगस्त को सरफराज का निकाह हुआ था। उनकी पत्नी रोमाना जहूर कश्मीर की रहने वाली है। कश्मीर के शोफिया जिले के पशपोरा गांव में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे।

सरफराज का अंतर्राष्ट्रीय करियर

अब तक सरफराज अपने करियर में चार अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल चुके है। जिसमें सात पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 350 रन 58.33 की औसत से बनाए। जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल है। सर्वाधिक स्कोर उनका 150 रन रहा। जो हाल ही में न्यूजीलैंड के साथ चल रही टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट में बनाए है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें