Pithoragarh NewsHighlight

अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान, अलग-अलग जगह से तीन तस्कर दोबाचे

अवैध शराब तस्करी में लिप्त तीन तस्करों को पिथौरागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल होने वाली बाइक को भी सीज कर दिया है.

अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान

एसपी पिथौरागढ़ के निर्देश पर चलाए गए अभियान के अंतर्गत पुलिस को अवैध शराब तस्कर के खिलाफ सफलता मिली है. पुलिस ने दो अलग-अलग जगह से दो तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. चेकिंग के दौरान एक मोटर साइकिल में पुलिस ने दी युवकों को आते दिखा. आरोपियों के पास से छह लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर बाइक सीज कर दी है. आरोपियों की पहचान सन्दीप कुमार पुत्र वीर कुमार निवासी नवाली, मनोज कुमार पुत्र रामी राम निवासी नवाली के रूप में हुई है.

अलग-अलग जगह से तीन तस्कर दोबाचे

वहीं दूसरी गिरफ़्तारी एसएचओ कोतवाली श्री ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में हुई है. पुलिस अलग-अलग टीमें बनाकर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत छापेमारी अभियान चलाए हुए थी. पुलिस ने सरस्वती बिहार कालोनी बीबीएम स्कूल के पास स्थित एक ढाबे में छापा मारा. जहां से पुलिस ने अवैध रूप से शराब तस्करी करने वाले ढाबा संचालक गोविन्द सिंह निवासी टकाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें