Big NewsUdham Singh Nagar News

सब्जी की पालेज में चौकीदार का शव मिलने से हड़कंप, हत्या की आंशका, जांच में जुटी पुलिस

उधम सिंह नगर के किच्छा के लक्ष्मीपुर क्षेत्र में पालेज में चौकीदार शव मिलने से हड़कंप मच गया। चौकीदार पालेज में ही बनी एक झोपड़ी में रहता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चौकीदार की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सब्जी की पालेज में चौकीदार का शव मिलने से हड़कंप

मिली जानकारी के मुताबिक अब्दुल शमी निवासी किच्छा ने लक्ष्मीपुर क्षेत्र में प्रागफार्म की भूमि पालेज के लिए ठेके पर ले रखी है। 55 वर्षीय चरन सिंह पुत्र सोहन लाल निवासी धाधाफार्म किच्छा पिछले तीन महीने से पालेज की चौकीदार के रुप में काम करता था। पालेज का ठेकेदार अब्दुल शमी रोजाना पालेज में काम खत्म कर अपने घर वापस आ जाता था। जबकि चरन सिंह पालेज में बनी झोपड़ी में रात में अकेला रहता था।

हत्या की जताई जा रही आशंका

शनिवार सुबह रोजाना की तरह जब अब्दुल शमी पालेज में पहुंचा। तब उसने चरन सिंह का शव झोपड़ी से सौ मीटर दूर पालेज में पड़ा देखा। चरन सिंह के चेहरे पर चोट के निशान थे। शव को झोपड़ी से घसीट कर ले जाया गया था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर चरन सिंह परिजन और अन्य गांव के लोग पहुंच गए। चौकीदार की हत्या की आशंका जताई जा रही है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि चरन सिंह के चेहरे पर चोट के निशान थे। शव को झोपड़ी से घसीट कर ले जाया गया था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर चरन सिंह परिजन और अन्य गांव के लोग पहुंच गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद सीओ सितारगंज बहादुर सिंह चौहान और कोतवाल धीरेन्द्र कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

जांच करने पर पाया कि चरन सिंह के खाने बनाते समय चेहरे पर वार किया गया था। जिसके कारण उसका चेहरा खून से लहुलुहान था। उसके शव को झोपड़ी से लगभग सौ मीटर दूर पालेज में फेंका गया था। पुलिस ने चरन सिंह की हत्या के बिन्दु पर जांच करते हुए संदिग्ध लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें