EntertainmentHighlight

जलियांवाला बाग का अनसुना सच लेकर आ रहे हैं अक्षय कुमार, फिल्म की रिलीज डेट से उठा पर्दा

करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस ने आज यानी शुक्रवार को अपनी अपकमिंग फिल्म की घोषणा कर दी है। सी शंकरन पर आधारित इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। बता दें कि ये फिल्म जलियांवाला बाग नरसंहार और इसमें जगरल डायर की भूमिका की अनकही स्टोरी को दर्शाएगा। इस फिल्म में अक्षय कुमार, अनन्या पांडे और आर माधवन अहम रोल में नजर आएंगे। दोनों अभिनेता पहली बार एक साथ किसी फिल्म में नजर आएंगे। ऐसे में फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठ चुका है।

अक्षय कुमार की नई फिल्म का हुआ ऐलान

अक्षय कुमार की ये फिल्म अगले साल 14 मार्च को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। इस फिल्म को करण सिंह त्यागी द्वारा डायरेक्ट किया जाएगा। करण सिंह ने हिट वेब सीरीज बंदिश बैंडिट्स को भी डायरेक्ट किया था। ये फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है। ये ‘द केस दैट शुक द एम्पायर’ पर आधारित है। सी शंकरन नायर की इस बायोपिक में दिखाया जाएगा कि उन्होंने साल 1919 में जलियांवाला नरसंहार कांड के बाद वायसराय काउंसिल से इस्तीफा क्यों दिया था। साथ ही ब्रिटिश सरकार के खिलाफ उनकी लड़ाई को भी दिखाया जाएगा।

धर्मा की आने वाली फिल्में

बता दें कि हाल ही में धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म जिगरा रिलीज हुई। इस फिल्म में आलिया भट्ट और वेदना रैना मुख्य भूमिका में है। इसके अलावा धर्मा की एक और फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ भी आने वाली है। फिल्म 18 अप्रैल, 2025 को जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें