HighlightBageshwar news

कुमाऊं में तेंदुए की दहशत, दो दिन में तीन हमलों में दो बच्चों की मौत, दो घायल

कुमाऊं मंडल में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दो दिनों में ही तेंदुए के हमले की तीन घटनाएं सामने आई हैं। जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई है। जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्य समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

कुमाऊं में तेंदुए के हमले में दो बच्चों की मौत

कुमाऊं में वन्य जीवों के हमले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। आलम ये है कि अब दोपहर में भी तेंदुए लोगों पर हमला कर रहे हैं। गुरूवार को ऊधम सिंह नगर जिले में एक किशोर को अपना शिकार बना लिया। जबकि गुरूवार को ही बागेश्वर में एक तीन साल की मासूम को घर के आंगन से उठा ले गया। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

हाथ धो रहे किशोर पर किया हमला

ऊधमसिंह नगर के नानकमत्ता क्षेत्र में रनसाली रेंज के प्लाट संख्या चार के पास ग्राम बिचवा भूड़ में कुलविंदर सिंह उर्फ किंदा का घर है। गुरूवार दोपहर में उनका 13 वर्षीय बेटा अपने घर के आंगन में हाथ-मुंह धो रहा था।

गुरप्रीत सिंह नल से हाथ धो ही रहा था कि गन्ने के खेत से निकलकर उस पर तेंदुए ने हमला कर दिया और उसकी गर्दन पकड़कर उसे खींच कर अपने साथ ले गया। परिजनों और आस-पास लोगों का शोर सुन तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। आनन-फानन में किशोर को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आंगन में खेल रही तीन साल की मासूम को उठा ये गया तेंदुआ

जहां उधम सिंह नगर में तेंदुए ने एक किशोर को शिकार बना लिया। तो वहीं गुरूवार शाम को ही बागेश्वर में तेंदुआ आंगन में अपनी दादी और छोटे भाई के साथ खेल रही तीन साल की मासूम को उठा ले गया। मिली जानकारी के मुताबिक कांडा तहसील धरमघर वन रेंज के औलानी गांव में रवि उप्रेती की तीन साल की बेटी योगिता को तेंदुआ आंगन से उठा ले गया।

परिजन और ग्रामीणों शोर मचाते हुए तेंदुए के पीछे दौड़े तो तेंदुआ बच्ची को कुछ दूरी पर छोड़कर वहां से जंगल की ओर भाग गया। लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की है।

तेंदुए के हमले में दो लोग घायल

बुधवार को अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में तेंदुए ने दो बाइक सवारों पर हमला कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र पंचायत सदस्य खिरखेत नीरज तिवारी और उनके मित्र धर्मेंद्र चौधरी बुधवार देर शाम अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। लेकिन इसी दौरान ग्वाड़ स्टेट के पास तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। जिस से उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। दोनों के शोर मचाने पर तेंदुआ वहां से भाग गया। लेकिन तेंदुए के हमले में दोनों घायल हो गए।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें