EntertainmentHighlight

‘तुम लोगों ने पंजाब का बेड़ा गर्क कर दिया…’, Neha Kakkar और पति रोहनप्रीत को मिली धमकी, वीडियो वायरल

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के बाद अब बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और उनके पति रोहनप्रीत सिंह को भी धमकी मिली है। हांलाकि नेहा और रोहनप्रीत को धमकी देने वाला लॉरेंस बिश्नोई नहीं बल्कि बाबा बुड्ढा दल के निहंग मान सिंह अकाली द्वारा मिली हैं।

Neha Kakkar औऱ रोहनप्रीत को मिली धमकी

सोशल मीडिया पर निहंग मान सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस धमकी भरे वीडियों में उन्होंने कहा कि नेहा और रोहनप्रीत जैसे लोगों ने पंजाब का बेड़ा गर्क कर दिया है। इस वीडियो को चेतावनी बताते हुए उसने कहा कि अभी प्यार से समझा रहे हैं, समझ जाओ।

क्यों मिली सिंगर को धमकी

लेकिन नेहा और रोहन को धमकी मिल क्यों रही हैं? अगर आपको नहीं पता तो चलिए हम आपको बता देते है। दरअसल दोनों सिंगरों पर सोशल मीडिया पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा है।

निहंग वीडियो में ये कहते नजर आ रहे हैं कि सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट डालने वालों को पहले प्यार से समझाया जाएगा। लेकिन दूसरी बार सबक सिखाया जाएगा। इसके लिए वो जेल भी चले जाएंगे। वो समाज में गंदगी नहीं फैलाने देंगे।

अश्लीलता फैलाने का आरोप

धमकी में उन्होंने कहा कि अब सिंगर नेहा कक्कड़ की बारी है। नेहा कक्कड़ अपने पति को पर्दे में रखे। तुम लोगों ने पंजाब का बेडा गर्क कर रखा है। शर्म कर लो। कुछ अच्छा काम करो और अपनी सोच भी अच्छी रखो। साथ ही इस वीडियो में ये भी कहा गया कि पंजाब में अश्लीलता और नशे की नदियां बह रही हैं। ये सब और कोई नहीं बल्कि हमारे अपने सरदार भाई ही हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें