TrendingHighlight

Ghaziabad Maid Viral Video: तो इसलिए खाने में पेशाब मिलाती थी मेड, चौंकाने वाला कबूलनामा

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद(Ghaziabad) जिले से मेड द्वारा खाने में पेशाब मिलाने वाली घटना से हड़कंप मच गया है। इस घिनौनी हरकत को सुनकर सभी हैरान है। किसी ने सोचा भी नहीं होगा की घरों में काम करने वााली मेड खाने के साथ ऐसी छेड़छाड करेगी। कैमरे में मेड की ये घिनौनी करतूत कैद होने के बाद इसका खुलासा हुआ। सोशल मीडिया पर भी इसका वीडियो खूब वायरल(Ghaziabad Maid Viral Video) हुआ। बुधवार को पुलिस ने घरेलू सहायिका को गिरफ्तार कर दिया है। ऐसे में मेड ने खाने में पेशान मिलाने की वजह बताई है। इस कबूलनामे को सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

इस कारण से खाने में पेशाब मिलाती थी मेड (Ghaziabad Maid Viral Video)

पेशाब से आटा गूंथकर रोटी बनाने वाली मेड ने ये घिनौना काम करने की वजह बताई है। पुलिस की पूछताछ ने मेड ने बताया कि वो बीते चार महीने से ये घिनौनी हरकत कर ही है। रोटी बनाने के बाद वो परिवार को खाते हुए भी देखती है। इससे उसे काफी सुकून मिलता था। बीते आठ सालों से वो परिवार के घर काम कर रही है। इसके बाद भी परिवार उसे छोटी-छोटी बातों पर डांटता और उसे अपमानित करता था।

शुरूआत में उसने ये सब चीजें बर्दाश्त कर ली। लेकिन रोज-रोज के अपमान से तंग आकर उसने बदला लेने का सोचा। मेड की पहचान रीना के रूप में हुई है। जो शांति नगर की रहने वाली है। आठ साल पहले वो बुलंदशहर से गाजियाबाद काम के सिलसिले से आई थी।

जानें क्या था पूरा मामला?

बता दें कि गाजियाबाद के थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र की एक सोसाइटी में रहने वाले एक रियल एस्टेट कारोबारी और उनका परिवार बीते कुछ महीनों से गंभीर रुप से बीमार हो गया था। परिवार के लोग पेट और लीवर की बीमारियों से जूझ रहे थे। शुरु में परिवार ने इसे सामान्य इंफेक्शन समझकर डॉक्टरों से इलाज कराया, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।

सीसीटीवी कैमरे में दिखा घिनौना कृत्य

वहीं जब लगातार सेहत बिगड़ती चली गई तो उन्हें खाने में किसी गड़बड़ी की आशंका हुई जिसके बाद परिवार ने किचन में और अन्य हिस्सों में सीसीटीवी कैमरे लगवाए, ताकि खाने की तैयारियों पर नजर रखी जा सके। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज में जो दिखा, वो बेहद हैरान और परेशान करने वाला था। घर में काम करने वाली मेड रीना खाना बनाते समय उसमें पेशाब मिला रही थी। यह घिनौना कृत्य देख पूरी फैमिली दंग रह गई।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें