Nainital NewsHighlight

ब्यूटी पार्लर में कस्टमर के बैग से साफ किया सोने का हार, अब हुई गिरफ्तार

ब्यूटी पार्लर में कस्टमर के बैग से सोने का हार साफ करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बता दें महिला चोरी करने के बाद से फरार चल रही थी.

ब्यूटी पार्लर में कस्टमर के बैग से साफ किया सोने का हार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 14 अक्टूबर को विकास जोशी निवासी हल्द्वानी ने पुलिस को तहरीर दी थी. जिसमें उन्होंने बताया था कि उनकी पत्नी तैयार होने के लिए ब्यूटी पार्लर में गई थी. इस दौरान महिला अपने साथ सोने के जेवरात भी लेकर गई थी. लेकिन वहां से उनका तीन तोले का हार चोरी हो गया.

पुलिस ने किया महिला को अरेस्ट

तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने चोरी करने वाली युवती जसलीन कौर उर्फ प्रीति पुत्री मनोहर सिंह निवासी हल्द्वानी को गिरफ्तार कर लिया है. युवती के पास से पुलिस ने तीन तोले का चोरी किया सोने का हार भी बरामद कर लिया है. जिसकी कीमत करीब तीन लाख रुपए है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें