HighlightDehradun News

वाल्मीकि जयंती आज, सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दी हैं। सीएम ने कहा कि उनके जीवन और उनकी रचनाओं से हमें सत्य, प्रेम और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। सीएम ने कहा महर्षि वाल्मीकि जमीनी स्तर से धर्म की पराकाष्ठा हासिल करने वाले महात्मा थे।

सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा महर्षि वाल्मीकि ने आदि काव्य रामायण जैसे कालजयी ग्रंथ की रचना कर एक आदर्श समाज का चित्रण प्रस्तुत किया। सीएम ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने सामाजिक सद्भाव और समानता का संदेश दिया। उनके द्वारा दी गई समरसता, सद्भाव तथा मानवता जैसे नैतिक मूल्यों की शिक्षा आज पहले से कहीं ज्यादा प्रासंगिक है।

महर्षि वाल्मीकि के दृष्टिकोण को अपनाने का लेना होगा संकल्प

सीएम धामी ने कहा महर्षि वाल्मीकि के विचार और आदर्श हमें समतामूलक समाज की स्थापना की प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने कहा कि हम सभी को महर्षि वाल्मीकि के महान दृष्टिकोण और उनके द्वारा दी गई शिक्षा को अपने व्यवहारिक जीवन में अपनाने का संकल्प लेना होगा। यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धा व सम्मान की अभिव्यक्ति होगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें