Dehradun NewsHighlight

नशे के खिलाफ पुलिस का प्रहार, गांजे और स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

देहरादून पुलिस नशे के खिलाफ अभियान चलाए हुए है. पुलिस ने 22 ग्राम अवैध स्मैक के और सात किलो गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. जिसकी कीमत नौ लाख रुपए बताई जा रही है.

गांजे और स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

नशा तस्करों के खिलाफ दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है. नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने एसओजी की संयुक्त टीम के साथ बीते मंगलवार को चेकिंग के दौरान नौका दूधली रोड के पास से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से सात किलो गांजा और 22 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है.

नौ लाख रुपए बताई जा रही कीमत

आरोपी की पहचान विनोद (30) पुत्र रवि नाथ निवासी सपेरा बस्ती मोथरोवाला के रूप में हुई है. आरोपी बरेली से स्मैक लाकर नशे के आदी लोगों को गांजा और स्मैक सप्लाई करता था. जिसकी कीमत बाजार में नौ लाख रुपए आंकी जा रही है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें