Dehradun NewsHighlight

मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे दो किशोर, हादसे का शिकार हुई बाइक, एक की मौके पर मौत

त्यूणी से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. बाइक पर सवार होकर दो किशोर हनोल मंदिर दर्शन के लिए के लिए जा रहे थे. इस दौरान छात्रों की बाइक हादसे का शिकार हो गई. हादसे में एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की खबर सुनने के बाद से मृतक के परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है.

हादसे का शिकार हुई बाइक

हादसा मंगलवार को त्यूणी थाना क्षेत्र का है. मिली जानकारी के अनुसार निवासी (बागी गांव) मनीष (16) पुत्र हरी सिंह और सनी (14) पुत्र भगतराम घर से हनोल मंदिर के दर्शन के लिए निकले थे. इस दौरान बाइक मनीष चला रहा था. शिवढांग के पास मोड़ पर बाइक का संतुलन बिगड़ गया. इस दौरान बाइक में पीछे बैठा किशोर सड़क पर ही गिर गया. सिर फटने से सनी की मौके पर ही मौत हो गई.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बता दें सनी राजकीय जूनियर हाईस्कूल मैंद्रथ में कक्षा नौ का छात्र है. पुलिस ने घटना की जानकारी किशोर के परिजनों को दे दी है. जिसके बाद से सनी के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बता दें सनी दो बहनों का एकलौता भाई था.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें