Haridwar NewsBig News

गैस सिलेंडर फटने से घर में लगी आग, महिला समेत दो बच्चे झुलसे, मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी

हरिद्वार के ज्वालापुर से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है. कॉलोनी में गैस सिलेंडर फटने से घर में भीषण आग लग गई. इस दौरान घर में मौजूद महिला समेत दो बच्चे बुरी तरह से झुलस गए.

गैस सिलेंडर फटने से घर में लगी आग

घटना सीतापुर के गणेश विहार कॉलोनी की है. मिली जानकारी के अनुसार अनिल अग्रवाल के घर में अचानक गैस सिलेंडर फट गया. जिससे घर में भीषण आग लग गई. आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आग की चपेट में आने से घर में मौजूद अनिल अग्रवाल की पत्नी और बच्चे घायल हो गए.

महिला समेत दो बच्चे झुलसे

सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर सिलेंडर को घर से बाहर निकालकर स्थिति पर किसी तरह काबू पाया. आनन-फानन में घायलों को एम्बुलेंस की मदद से निजी अस्पताल पहुंचाया गया. जहां तीनों का इलाज चल रहा है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें