Entertainment

Bigg Boss 18 में हुआ तीसरा एलिमिनेशन, ये मशहूर कंटेस्टेंट हुआ घर से बेघर

Bigg Boss 18 में हर हफ्ते कुछ नया ड्रामा घर के अंदर देखने को मिल रहा है। कंटेस्टेंट की आपस में भिड़ंत हो या फिर एलिमिनेशन। इसी बीच एक और कंटेस्टेंट के एलीमिनेशन की खबरें सामने आ रही है। चलिए जानते है कि कौन है वो मशहूर कंटेस्टेंट जो घर से बेघर हो गया है।

Bigg Boss 18 से बाहर हुए अविनाश मिश्रा

इस शॉकिंग एलिमिनेशन में अविनाश मिश्रा घर से बेघर हो गए है। उनके गुस्सैल व्यवहार के लिए उन्हें एलिमिनेट कर दिया गया है। कई बार अविनाश को उनके गुस्सैल बिहेवियर के लिए टोका गया है। लेकिन वो अपने शब्दों और अपने गुस्से को कंट्रोल नहीं कर पाए। चुम दरंग से अविनाश की भिड़ंत हुई। लड़ाई में सारी हदे पार हो गई और सिचुएश्न आउट ऑफ कंट्रोल हो गई।

चुम दरांग और अविनाश की हुई लड़ाई

हाल ही में Bigg Boss 18 शो का नया प्रोमो जारी हुआ है। जिसमें कंटेस्टेंट को एक कार्य दिया जाता है। इसमें घर के किसी दो सद्स्यों के नाम लिए जाने थे जिसे घरवालें जेल भेजना चाहते हो या फिर कोई एक शख्स जिसे वो घर से बेघर करना चाहते हो। ज्यादातर घर वालों ने अविनाश को एलिमिनेट करने के लिए वोट किया। ये देख अविनाश गुस्से में आ जाते है और बाकी घर वालों पर भड़क जाते है।

चुम दरांग और अविनाश के बीच लड़ाई होती है। लड़ाई इतनी बढ़ जाती है कि वो शारीरिक रूप से भिड़ने लगते है। मारपीट के बाद रजत दलाल के सुझाव से अविनाश को बाहर कर देते है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें