Haridwar NewsHighlight

ई-रिक्शा और स्कूटी सवार को चैकिंग के लिए रोका, पुलिसकर्मियों पर कर दिया रॉड से हमला

हरिद्वार में बदमाशों के हौसले दिन पर दिन बुलंद होते है रहे हैं. रानीपुर में पुलिस कर्मियों ने संदिग्धों को चेकिंग के लिए रोका तो बदमाश पुलिसकर्मियों पर लोहे की रॉड से वार कर फरार हो गए. फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

बदमाश ने किया पुलिसकर्मी पर रोड से हमला

बता दें 14 अक्टूबर देर रात करीब तीन बजे कोतवाली रानीपुर क्षेत्र के अंतर्गत शिवालिक नगर क्षेत्र में हैड कांस्टेबल कुंदन चौहान और होमगार्ड विक्रम गस्त पर थे. इस दौरान संदिग्ध पाए जाने पर उन्होंने ई-रिक्शा और स्कूटी सवार को चैकिंग के लिए रोका. संदिग्धों से पूछताछ के दौरान एक बदमाश ने जवानों के सिर पर रोड से हमला कर दिया.

आरोपियों की तलाश जारी

पुलिसकर्मियों ने बहादुरी का परिचय देते हुए घायल हालत में भी बदमाशों को पकड़ने का पूरा प्रयास किया गया. लेकिन दोनों बदमाश चोरी की ई रिक्शा को मौके पर छोड़कर स्कूटी से फरार हो गए. एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिसकर्मियों का हाल-चाल जाना. एसएसपी ने कहा पुलिस की विभिन्न टीमें स्कूटी सवार दोनों संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें