Dehradun NewsBig News

अमृतसर से देहरादून आ रही फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, एयरपोर्ट में मचा हड़कंप

जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया जब अमृतसर से देहरादून आ रही एलाइंस एयर की फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली. एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से आनन-फानन में सभी यात्रियों को उतारा गया. जिसके बाद बम डिस्पोजल दस्ते द्वारा जहाज की जांच की गई.

अमृतसर से देहरादून आ रही फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी

घटना बुधवार शाम चार बजे की है. बता दें ये सूचना ट्विटर हैंडल X पर जारी की गई. जिसके बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई. सुरक्षा बलों ने तुरंत सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतरवाया और विमान को तीन किलोमीटर दूर ले जाकर बम डिस्पोजल दस्ते द्वारा जांच की गई. जांच के दौरान पता चला कि विमान में कोई बम नहीं था.

अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

घटना के कारण एयरपोर्ट पर सभी यात्रियों के आने जाने पर रोक लगा दी गई है. इसके साथ ही आने वाली सभी फ्लाइट को भी डायवर्ट कर दिया गया है. करीब 3 घंटे बाद सभी फ्लाइट अपने निर्धारित समय से देर से पहुंची. वहीं सोशल मीडिया पर फ्लाइट में बम होने की फर्जी और भ्रामक पोस्ट अपलोड करने पर सीआईएसएफ यूनिट एएसजी की ओर से अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें