Nainital NewsHighlight

सीएम धामी ने RTO ऑफिस में मारा छापा, अधिकारियों में मची खलबली

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हल्द्वानी में स्थित आरटीओ कार्यालय में छापा मारा. इस दौरान वहां मौजूद अधिकारियों में खलबली मच गई. मुख्यमंत्री धामी ने छापेमारी के दौरान परिवहन, प्रबंधन से जुडी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया.

सीएम धामी ने RTO ऑफिस में मारा छापा

मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नैनीताल दौरे पर थे. इस दौरान सीएम बिना सूचना के ही आरटीओ कार्यालय पहुंच गए. इस दौरान उनके साथ जिलाधिकारी वंदना और कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत भी मौजूद थे.

कार्यप्रणाली में सुधार लाने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री धामी ने वहां मौजूद अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली. इसके साथ ही अधिकारियों को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें