Dehradun NewsBig News

आपस में भिड़े दो IAS : DM ने दिए दुकान बंद करने के आदेश, आबकारी आयुक्त खुलवाने पर अड़े

राजपुर रोड पर स्थित ओपन बार चलाने के आरोप में निलंबित किए गए शराब के ठेके को लेकर दो आईएएस आपने सामने आ गए हैं. बता दें छापेमारी के दौरान अनियमितता मिलने पर देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने शराब की दुकान का लाइसेंस 15 दिन के लिए निलंबित किया था. वहीं दूसरी तरफ आबकारी आयुक्त हरिचंद सेमवाल ने निलंबन पर स्टे लगाकर दुकान को खुलवाने पर अड़े हुए हैं .

शराब के ठेके को लेकर आमने-सामने आए दो IAS

डीएम की कमान संभालने के बाद से आईएएस सविन बंसल चर्चाओं में है. इस बार चर्चा का विषय उनकी छापेमारी नहीं बल्कि आबकारी आयुक्त के साथ हो रही तनातनी है. गौरतलब है कि बीते दिनों पहले डीएम को शराब की दुकानों के बाहर ओपन बार के संचालन की शिकायत मिली थी. जिसमें बताया गया था कि शराब की दुकान में खुले में शराब पिलाई जा रही है. जिसके चलते वहां से गुजरने में महिलाओं और युवतियों को असहज महसूस होता है. डीएम ने संज्ञान लेते हुए एसडीएम सदर को जांच करने के निर्देश दिए थे.

आबकारी आयुक्त के दुकान खुलवाने के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश

जांच में पाया गया कि ‘ओपल लॉज बिल्डिंग’ के बेसमेंट में अवैध रूप से बार संचालित किया जा रहा है. जिसके बाद डीएम ने संचालक का पांच लाख का चालान काटा था. इसके साथ ही दुकान का लाइसेंस को 15 के लिए निलंबित कर दिया था. विवाद तब शुरू हुआ जान आबकारी आयुक्त ने डीएम के आदेश से विपरीत स्टे देकर दुकान का खुलवाने के आदेश जारी किए. दुकान खुलने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया. जिसके बाद डीएम बंसल ने दुकान खुलवाने के लिए इनकार कर दिया.

डीएम ने आबकारी आयुक्त से पूछा कारण

जिलाधिकारी सविन बंसल ने आबकारी आयुक्त सेमवाल से कहा है कि जो भी आरोप दुकान पर लगे हैं. वो जांच में पुष्ट भी हुए हैं. आखिर दुकान के निलंबन पर स्टे आर्डर क्यों दिया गया है. बंसल ने पूछा स्टे देने में किस नियम या धारा का प्रयोग किया गया है. बता दें आबकारी आयुक्त हरिचंद सेमवाल ने निलंबन पर स्टे आर्डर तो दिया लेकिन इसके पीछे कोई वजह नहीं बताई. दोनों आईएएस का विवाद फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें