Dehradun NewsHighlight

सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलकाना शराबियों को पड़ा भारी, पुलिस ने सिखाया सबक

प्रदेश भर में पुलिस इन दिनों सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाए हुए है. इसी क्रम में पुलिस ने 75 लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की है. इसके साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वाले छह व्यक्तियों के वाहन सीज कर गिरफ्तार है.

सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलकाना शराबियों को पड़ा भारी

शराबियों के विरुद्ध देहरादून पुलिस का अभियान जारी है. सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध एसएसपी देहरादून ने प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं, इसी क्रम में पुलिस ने बीते रविवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया. पुलिस ने रायपुर, राजपुर और रानीपोखरी क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान जैसे जंगल, सड़क किनारे, गाड़ियों में बैठकर शराब पीने वालों और शराब पीकर वाहन चलाने वालों की चेकिंग की.

पुलिस ने सिखाया सबक

चेकिंग के दौरान पुलिस ने खुले में शराब पीने वाले 75 लोगों का 81 पुलिस अधिनियम मे चालान कर 27 हजार 500 रूपये का वसूला. इसके साथ ही पुलिस ने चार व्यक्तियों के कोटपा एक्ट में चालान किए है. इसके अतिरिक्त छह व्यक्तियों को शराब पीकर वाहन चलाने पर मौके से गिरफ्तार कर सभी के वाहनों को सीज कर दिया है. देहरादून पुलिस की की ये कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें