Dehradun NewsBig News

मूक बधिर बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, पहले भी कर चुका था गंदी हरकत, ऐसे हुआ खुलासा

देहरादून से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. शहर कोतवाली क्षेत्र में एक नौ साल की मूक बधिर बच्ची के साथ पड़ोस के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया. इस दौरान बच्ची के परिजनों ने उसे देख लिया. परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

मूक बधिर बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

घटना शनिवार की है. पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर दी है. बताया जा रहा है पीड़िता की मां झाड़ू पोछा लगाने का काम करती है. पीड़िता की मां ने बताया कि वो हर रोज की तरह अपने बेटी को जेठानी के पास छोड़कर काम के लिए गई थी. इस बीच उसकी जेठानी ने फ़ोन कर बताया की पड़ोस के युवक ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है. जो उसके ताऊ ने देख लिया. युवक को पीड़िता के ताऊ और अन्य पड़ोसियों ने पकड़ लिया.

पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

महिला के घर पहुंचने पर किशोरी ने अपनी मां को इशारे में सब बताया. परिजनों ने आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया है. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है. आरोपी ने अपना जुर्म कबूलते हुए कहा कि वो पहले भी किशोरी के साथ दुष्कर्म कर चुका है. बताया जा रहा है आरोपी युवक घर के आसपास ही ठेली लगाने का काम करता है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें