Dehradun NewsBig News

मॉर्निंग वॉक पर गए बुजुर्ग को बंधक बनाकर लूटने की कोशिश, CCTV में कैद हुई घटना

देहरादून में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं. सहसपुर क्षेत्र में घर से मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग को बदमाशों ने बंधक बनाकर लूटने की कोशिश की. बुजुर्ग के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. भीड़ देख बदमाश मौके से फरार हो गए. घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई.

मॉर्निंग वॉक पर गए बुजुर्ग को बंधक बनाकर लूटने की कोशिश

घटना रविवार सुबह सहसपुर क्षेत्र की है. मिली जानकारी के अनुसार शमशेर सिंह निवासी बड़ोवाला सुबह तड़के मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. इस दौरान तीन नकाबपोश बदमाशों ने बुजुर्ग़ को पकड़कर बंधक बना दिया. आरोपी बुजुर्ग़ को लूटने का प्रयास करने लगे. इस बीच बुजुर्ग़ ने शोर मचाना शुरू किया. शोर सुन बुजुर्ग़ की पत्नी और आसपास के लोग अपने घरों से बाहर आए.

CCTV में कैद हुई घटना

मौके पर भीड़ देख आरोपी मौके से नौ दो ग्यारह हो गए. पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी. तहरीर मिलने के बाद के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए. घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है. बुजुर्ग के साथ हुई लूट की कोशिश सीसीटीवी में कैद हो गई. पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें