HighlightHaridwar News

देवभूमि में यहां रामलीला मंच बना अश्लीलता का अड्डा, बार बालाओं ने लगाए ठुमके

देवभूमि में रामलीला मंच अश्लीलता का अड्डा बन गया। रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र में एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां पर रामलीला मैदान में बारबालाओं के ठुमके देखने को मिले है अश्लील ठुमके से पूरा धार्मिक आयोजन बदनाम होता दिखाई दिया।

देवभूमि में यहां रामलीला मंच बना अश्लीलता का अड्डा

रूड़की के भगवानपुर में रामलीला मंच पर बारबालों के ठुमक से देवों की देवभूमि कहे जाने वाला उत्तराखंड इस कर्तव्य से शर्मशार होता दिखाई दिया है। आयोजन मे शामिल दर्शक भी खूब मजे करते दिखाई दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार ये शर्मशार कर देने वाली घटना रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के रामलीला मंच की है जो गोयल फैमिली द्वारा कराई गईं है।

अश्लील हरकतें करती दिखाई दी बारबालाएं

यहां मंच पर बार बालाएं लोगों के सामने अशलीलता परोसती रही और दर्शक भी इन बार बालाओ के साथ अश्लील हरकतें दिखाई दिए। ये धार्मिक मंच अश्लीलता का अड्डा बन गया। जिम्मेदार लोगों की भीड़ भी मूकदर्शक बनकर तमाशा देखती रही। वहीं इस पूरे मामले पर भगवानपुर एसडीएम जितेंद्र कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान मे आया है। इस पूरे मामले पर भगवानपुर थाना पुलिस जांच कर कार्रवाई की तैयारी में जुट गईं है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें