National

17 अक्टूबर को हरियाणा में सीएम पद की शपथ लेंगे नायब सिंह सैनी, पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में होगा आयोजन

नायब सिंह सैनी हरियाणा के अगले सीएम होंगे। 17 अक्टूबर को वो सीएम पद की शपथ लेंगे। इस दौरान बीजेपी के तमाम बड़े पदाधिकारी मौजूद होंगे। इसी के साथ बीजेपी राज्यों के मुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। सैनी का शपथ ग्रहण समारोह दशहरा ग्राउंड सेक्टर पंचकूला में होगा। इसके लिए 10 बजे का समय निर्धारित किया गया है।

दूसरी बार बनेंगे नायब सैनी सीएम

पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर को रिप्लेस करके मार्च महीने में नायब सिंह सैनी ने सीएम का पद संभाला था। यह दूसरी बार होगा जब वह राज्य के सीएम बनेंगे। आगामी लोकसभा चुनावों से पहले सैनी की नियुक्ति ने राज्य की राजनीति में नया मोड़ ला दिया है। सैनी के ओबीसी समुदाय से होने के चलते, बीजेपी ने राज्य में सामाजिक समीकरणों का ध्यान रखा है। यह लगातार तीसरी बार है जब हरियाणा में बीजेपी सरकार बनाएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें