National

देश में दशहरे की धूम, पीएम मोदी ने की सभी के विजय की कामना, जानें क्या है इसका महत्व

पूरा देश आज दशहरा का पर्व मना रहा है। ये पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस खास मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी विजयदशमी की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होनें अपने एक्स हैंडल पर सभी को लिए विजय की कामना की है।

पीएम मोदी ने दी शुभकामना

पीएम मोदी ने दशहरा की शुभकामना देते हुए लिखा देशवासियों को विजयादशमी की असीम शुभकामनाएं। मां दुर्गा और प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से आप सभी को जीवन के हर क्षेत्र में विजय हासिल हो, यही कामना है।

आरएसएस प्रमुख ने की शस्त्र पूजा

इस खास पर्व पर नागपुर में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के सदस्यों ने भी पथ संचालन का आयोजन किया। इस दौरान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद थे। विजयादशमी के अवसर पर उन्होनें शस्त्र पूजा की। शस्त्र पूजा के दौरान पद्म भूषण और पूर्व इसरो प्रमुख के. राधाकृष्णन भी इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद थे।

क्यों मनाते हैं विजयादशमी?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान राम ने इस तिथि पर लंकापति रावण का वध करते हुए विजय हासिल की थी, जिस कारण इसे विजयादशमी भी कहा जाता है। दशहरे में कई जगहों पर रावण का दहन किया जाता है। इसके अलावा विजयादशमी पर शस्त्रों की पूजा भी होती है।

असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक

दशहरे का त्योहार असत्य पर सत्य की जीत और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन 10 दिन से चलने वाले युद्ध में मां दुर्गा ने महिषासुर का वध कर दिया था और भगवान राम ने रावण का अंत करके लंका पर विजय प्राप्त की थी। इस वजह से इस दिन शस्त्र पूजा, दुर्गा पूजा, राम पूजा और शमी पूजा का महत्व है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन जो कार्य शुरू किया जाता है उसमें जीत अवश्य मिलती है।   

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें