Uttarakhand Chamoli NewsBig News

शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट, 2500 से अधिक श्रद्धालु बने साक्षी

हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो गए हैं. बर्फ़बारी के बीच अंतिम अरदास पढ़ी गई. दरबार साहिब में साल के अंतिम कीर्तन के बाद हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए बंद कर दिए हैं.

शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट

बर्फ़बारी के बीच करीब 12 बजे अंतिम अरदास पढ़ी गई. जिसके बाद दरबार साहिब से पंच प्यारों की अगुवाई में गुरुग्रंथ साहिब को सचखंड में सोवित किया गया. बता दें इस बार पुणे के सुरिंदरपाल सिंह और उनके जत्थे ने दरबार साहिब में साल का अंतिम कीर्तन किया. इस दौरान गढ़वाल स्काउट और पंजाब के बैंड भी मौजूद रहे.

2500 से अधिक श्रद्धालु बने साक्षी

कपाट बंद होने के दौरान 2500 से अधिक श्रद्धालु दरबार साहिब में मौजूद रहे. गुरुद्वारा के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले साल की तुलना में इस साल श्रद्धालुओं का आंकड़ा बढ़ा है. बता दें इस साल दो लाख 37 हजार श्रद्धालु हेमकुंड साहिब पहुंचे थे.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें