Haridwar NewsBig News

बाइक सवार युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की हालत नाजुक, पुरानी रंजिश का है मामला

रुड़की-देहरादून रोड पर कुछ बदमाशों ने दो बाइक सवार युवकों पर फायर झोंक दिया. जिसमें एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है. मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है.

बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग

घटना बुधवार रात की है. रुड़की-देहरादून रोड पर उस समय हड़कंप मच गया जब कुछ बदमाशों ने दो बाइक सवार युवकों पर फायर झोंका. फायरिंग में नदीम पुत्र शमीम निवासी पूहाना गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया. युवक की गंभीर हालत को देख चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है. मामला पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है. मौके पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने घटना की पूरी जानकारी ली.

पुरानी रंजिश का है मामला

घायल के परिजनों के मुताबिक नदीम अपने एक दोस्त के साथ देर शाम बाइक से रुड़की जा रहा था. रुड़की-देहरादून रोड पर छह लोगों ने उसकी बाइक को जबरन रोकने की कोशिश की. विरोध करने पर उनमें से एक युवक ने नदीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. आनन फानन में आस-पास के लोगों ने नदीम को रुड़की के सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया. जहां से डॉक्टरों ने उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया. आरोपी का नाम मोबीन निवासी रामपुर बताया जा रहा है जो का है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें