Uttarakhand Chamoli NewsHighlight

कपाट बंद होने से एक दिन पहले हेमकुंड साहिब पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की खुशहाली के लिए की कामना

हेमकुंड साहिब के कपाट 10 अक्टूबर को श्रद्धालुओं के लिए बंद हो रहे हैं. कपाट बंद होने से एक दिन पहले उत्तराखंड के राज्यपाल ने हेमकुंड साहिब पहुंचकर मत्था टेका. इस दौरान राज्यपाल ने प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की. राज्यपाल ने तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए हेमकुंड में हुए अवस्थापना विकास कार्यों की सराहाना की.

हेमकुंड साहिब पहुंचे राज्यपाल

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को चमोली में स्थित पवित्र तीर्थस्थल हेमकुंड साहिब पहुंचे. उन्होंने गुरुद्वारा में मत्था टेका और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की. राज्यपाल के पहुंचने पर हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा, गुरुद्वारा प्रबंधक सेवा सिंह एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने राज्यपाल का स्वागत किया. इस दौरान राज्यपाल ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों से बातचीत की और हेमकुंड पहुंचे सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी.

गुरु के दर्शन करने का मिला है सौभाग्य

राज्यपाल ने कहा कि सच्चे बादशाह गुरु नानक देव ने हमको सरलता, नम्रता, करुणा, सेवा का जो सबक सिखाया है. वह बहुत ही अच्छा मार्गदर्शन है. उन्होंने कहा कि मुझे आज बहुत खुशी हो रही है कि आज गुरु के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है. यहां आकर मुझे सभी श्रद्धालुओं का जो स्नेह व आशीर्वाद मिला है उससे मैं अभिभूत हूं. राज्यपाल ने वापसी में घांघरिया गुरुद्वारे में भी मत्था टेका.

राज्यपाल ने की अवस्थापना विकास कार्यों की सराहना

हेमकुंड में हुए अवस्थापना विकास कार्यों की सराहना करते हुए राज्यपाल ने कहा कि हेमकुंड आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए पैदल मार्ग और हेलीपैड बहुत अच्छा बना है. उन्होंने केदारनाथ और हेमकुंड साहिब में रोपवे निर्माण का शिलान्यास करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया. राज्यपाल ने कहा कि रोपवे बनने से आने वाले दिनों में हेमकुंड की यात्रा बेहद सुखद होगी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें