EntertainmentHighlight

पति की मौत के बाद भी सिंदूर लगाती हैं रेखा, किसके नाम का पहनती हैं मंगलसूत्र? खुद अभिनेत्री ने किया खुलासा

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा रेखा (Rekha) आज 10 अक्टूबर को अपना 69वां जन्मदिन मना रही हैं। रेखा अक्सर अपने फैशन और लुक्स को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। फिर चाहे वो वेस्टर्न लुक हो या एथनिक, अभिनेत्री हर एक लुक में बेहतरीन लगती है। इन लुक्स के साथ अभिनेत्री मांग में सिंदूर भी भरती नजर आती है। हालांकि अभिनेत्री का सिंदूर लगाना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रहता है। लोगों के मन में आज भी ये सवाल है कि आखिर बिना शादी के रेखा सिंदूर(Rekha Sindoor) क्यों लगाती है।

पहली बार सिंदूर में कब दिखीं रेखा?

बता दें कि पहली बार साल 1980 में ऋषि और नीतू कपूर की शादी में रेखा को सिंदूर और मंगलसूत्र पहने देखा गया था। जिसके बाद उनका ये लुक काफी सुर्खियों में आ गया है। हर कोई रेखा को सिंदूर औऱ मंगलसूत्र में देख शॉक्ड था। इसी के बाद से रेखा से जुड़े तरह-तरह के सवाल उठने लगे। हालांकि मीडिया से बातचीत के दौरान एक इंटरव्यू में रेखा ने सिंदूर लगाने के ऊपर बात की थी।

why does rekha wear sindoor

रेखा के सिंदूर लगाने के पीछे की वजह?

रेखा ने इंटरव्यू में बताया कि ऋषि और नीतू की शादी में वो सीधे शूट से आईं थी। जिसके चलते वो सिंदूर हटाना भूल गईं। रेखा ने ये भी बताया था कि लोग क्या सोचते है इसकी वो परवाह नहीं करती। उन्हें लगता है कि सिंदूर उनपर सूट करता है।

इसके अलावा रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी में भी उन्होंने अपने इस कॉन्ट्रोवर्शियल लुक्स के बारे में बात की। साल 1982 नेशनल अवॉर्ड के दौरान बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिलने पर भी उन्होंने सिंदूर लगाने के पीछे की वजह बताई थी। उन्होंने कहा कि वो जिस शहर से आती है, वहां सिंदूर लगाना फैशन है।

rekha wear sindoor

साल 1990 में हुई थी शादी

रेखा की लव लाइफ की बात करें तो साल 1990 में उनकी मुकेश अग्रवाल के साथ शादी हुई थी। ये एक अरेंज मैरिज थी। हालांकि शादी के कुछ टाइम बाद ही मुकेश की मौत हो गई। इसके अलावा आज भी अमिताभ बच्चन के साथ रेखा का नाम जोड़ा जाता है। कहा जाता है कि रेखा अमिताभ से प्यार करती थी। कहा जाता है कि आज तक रेखा अमिताभ के नाम का ही सिंदूर लगाती है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें