Nainital NewsBig NewsHaldwani News

हल्द्वानी में आज डायवर्ट रहेंगे रूट, पुलिस ने किया डायवर्जन प्लान तैयार

हल्द्वानी शहर में आज भी रूट डायवर्ट रहेंगे. राष्ट्रीय स्वयं सेवक की पथ संचलन कार्यक्रम के चलते यातायात पुलिस ने शहर की मुख्य सड़कें डायवर्ट की है. बता दें यह डायवर्जन प्लान सुबह 11 बजे से पथ संचलन समाप्ति तक प्रभावी रहेगा. घर से निकलने से पहले डायवर्जन प्लान पर नजर डाल लें.

  • बरेली रोड से हल्द्वानी शहर की ओर आने वाले वाहन पथ संचलन का लक्ष्मी शिशु मंदिर से एसडीएम कोर्ट तिराहा के बीच होने पर गांधी इंटर कॉलेज तिराहा से डायवर्ट होकर आईटीआई तिराहा से कैंसर अस्पताल तिराहा होते हुए मुखानी चौराहा से अपने गन्तव्य को जायेंगे।
  • रामपुर रोड से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले वाहन-पथ संचलन सिंधी चौक से एसडीएम कोर्ट तिराहा के बीच होने पर आईटीआई तिराहा से डायवर्ट होकर कैंसर अस्पताल तिराहा से मुखानी चौराहा होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे।
  • पथ संचलन कालाढुंगी तिराहा से एसडीएम कोर्ट के बीच होने पर कालाढुंगी रोड से आने वाले समस्त प्रकार के वाहन मुखानी चौराहा, नवाबी रोड से डायवर्ट होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे।
  • पथ संचलन एसडीएम कोर्ट तिराहा से भारद्वाज तिराहा होते हुए ताज चौराहा से सिंधी चौराहा के बीच होने पर तिकोनिया चौराहा से वर्कशॉप लाईन से ताज चौराहा की ओर के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।
  • गोलापुल की तरफ से ताज चौराहा की ओर के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।
  • सिंधी चौराहा से ताज चौराहा की ओर के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।
  • ओके होटल तिराहा से पटेल चौक की ओर के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।
  • पथ संचलन लक्ष्मी शिशु मंदिर से एसडीएम कोर्ट तिराहा के बीच होने पर रामपुर रोड, बरेली रोड से आने वाली सभी प्रकार की बसें होंडा शोरूम तिराहा से तीनपानी बाईपास तिराहा होते हुए गोलापुल से ताज चौराहा होते हुए रोडवेज तक आ सकेंगी। जब पथ संचलन प्रेम टाकीज से भारद्वाज तिराहा से ताज चौराहा होते हुए सिंधी चौराहा के मध्य होगी तब सभी बसें सिंधी चौराहा होते हुए सीधे रोडवेज तक आ सकेंगी।
  • रोडवेज, केमू स्टेशन से पर्वतीय क्षेत्र, रामपुर रोड, बरेली रोड की ओर जाने वाली सभी प्रकार की बसे पथ संचलन का प्रेम टाकीज से ताज चौराहा के मध्य होने पर रोडवेज पश्चिमी गेट से होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें