Nainital NewsBig News

वन विभाग की गश्ती टीम के साथ तस्करों की मुठभेड़, दो गिरफ्तार, चार फरार

तराई केंद्रीय वन प्रभाग में वन तस्करों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं. देर रात वन तस्कर भारी मात्रा में खैर के पेड़ काटकर उनकी लकड़ी की तस्करी करने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन वन विभाग ने उन मंसूबों पर पानी फेर दिया.

वन विभाग की गश्ती टीम के साथ तस्करों की मुठभेड़

रविवार रात को वन विभाग की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि तराई केंद्रीय वन विभाग के टांडा रेंज में तस्कर खैर के पेड़ काटकर लकड़ी ले जा रहे है. सूचना मिलने के बाद वन विभाग की गश्ती टीम ने तस्करों को रोकने का प्रयास किया. इस बीच तस्करों ने बेखौफ होकर पिकअप वाहन से वन विभाग की गश्ती गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में तीन वन कर्मी घायल हो गए.

दो तस्कर गिरफ्तार

घटनास्थल पर वन विभाग की टीम ने दो तस्करों को धर दबोचा. जबकि चार तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए. घायल वन कर्मियों में डिप्टी रेंजर दीवान सिंह रौतेला शामिल हैं. रेंजर ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है, इसके अलावा मुख्य तस्करी में मुख्य आरोपी सोनू निवासी गदरपुर का नाम सामने आया है. जिसकी तलाश की जा रही है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें