Udham Singh Nagar NewsBig News

युवक ने घर में घुसकर किशोरी पर झोंका फायर, हालत गंभीर, पढ़ें पूरा मामला

उधमसिंह नगर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. सिरौली गांव एक युवक ने किशोरी के घर में घुसकर उस पर फायर झोंक दिया. जिसके बाद आनन-फानन में किशोरी के परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे. किशोरी की हालत गंभीर देख उसे चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है.

युवक ने घर में घुसकर किशोरी पर झोंका फायर

घटना सोमवार की है. मिली जानकारी के अनुसार मो. अशफाक हुसैन निवासी सिरौली वार्ड – 19 मजदूरी करता है. हर रोज की तरह ही अशफाक सुबह मजदूरी के लिए घर से निकला. इस दौरान अशफाक की पत्नी नईमा और बच्चे घर पर अकेले थे. दोपहर डेढ़ बजे के करीब एक युवक ने उनका दरवाजा खटखटाया. अशफाक की बेटी ने दरवाजा खोला तो युवक ने उसके ऊपर देशी कट्टे से फायर झोंक दिया.

किशोरी को किया हायर सेंटर रेफर

किशोरी ने बचने का प्रयास किया लेकिन गोली उसकी सीधे हाथ की कलाई में लग गई. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही पुलभट्टा थाना इंचार्ज रविन्द्र सिंह बिष्ट अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने परिजनों के साथ किशोरी को सीएचसी पहुंचाया. जिसके बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है. फिलहाल पुलिस घटना के कारणों की जांच रही है की आखिर युवक कौन था. जिसने किशोरी पर घर में घुसकर फायर झोंक दिया.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें