Big NewsHaridwar News

धर्मनगरी में भड़काऊ नारे लगाने की कोशिश, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

धर्मनगरी हरिद्वार में भड़काऊ नारे लगाकर माहौल खराब करने वाले तत्वों के खिलाफ पुलिस ने एक्शन लिया है. पुलिस ने चार मुक़दमे विभिन्न थानों में दर्ज किए हैं.

धर्मनगरी में भड़काऊ नारे लगाने की कोशिश

हरिद्वार में महंत यति नरसिंहानंद द्वारा पैगम्बर मोहम्मद साहब पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में 4 और 5 अक्टूबर को जिले भर में कई स्थानों पर जुलूस निकाले गए. इसके साथ ही महंत नरसिंहानंद का पुतला दहन किया गया. कुछ व्यक्तियों ने ‘सर तन से जुदा’ जैसे भड़काऊ नारे भी लगाए, जिससे शांति व्यवस्था में खलल पड़ा.

पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

पुलिस ने नारेबाजी और यातायात बाधित करने सहित शांति व्यवस्था को बिगाड़ने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है. हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कहा कि हमने इस प्रकार की घटनाओं पर कड़ी नजर रखी है. किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें