Nainital NewsHighlight

शराब के नशे में गाड़ी चलाना पड़ा भारी, पुलिस ने गिरफ्तार कर वाहन किया सीज, फिर…

शराब के नशे में गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ नैनीताल पुलिस अभियान चलाए हुए है. पुलिस ने शराब के नशे में मदहोश होकर वाहन चलाने वाले युवक को गिरफ्तार कर उसका वाहन सीज कर दिया है.

शराब के नशे में गाड़ी लहरा रहा था युवक

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चैकिंग के दौरान एक मोटर साईकिल चालक को आते देखा. युवक शऱाब में मदहोश होकर बाइक लहराते हुए तेजी से चैकिंग टीम की तरफ आ रहा था.

पुलिस ने सिखाया सबक

पुलिस ने चालक को रोककर चैक किया तो मोटर साईकिल चालक हितेश परगाई (29) निवासी बाईपास रोड जून स्टेट थाना भीमताल नशे में मिला.

पुलिस ने गिरफ्तार कर वाहन किया सीज

पुलिस ने हितेश के बाइक जिसकी वाहन संख्या UK-04Z 5799 थी का मेडिकल कराया. शराब के नशे में पाए जाने पर पुलिस ने युवक की मोटर साइकिल को सीज कर एमवी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें