HighlightRudraprayag News

रूद्रप्रयाग पहुंचे सीएम धामी, 200 करोड़ रूपए के लागत की 141 योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

सीएम पुष्कर सिंह धामी आज रूद्रप्रयाग पहुंचे। सीएम धामी ने अगस्त्यमुनि में 200 करोड़ रूपए के लागत की 141 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसके साथ ही सीएम ने शक्ति स्वरूपा कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

सीएम ने 141 योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

सीएम धामी ने रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि में आयोजित “लखपति दीदी अभियान-शक्ति को सम्मान” कार्यक्रम में हज़ारों की संख्या में पहुँची मातृशक्ति को संबोधित किया। इस दौरान लगभग 200 करोड़ रूपए के लागत की 141 विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके साथ ही मातृशक्ति द्वारा लगाए गए विभिन्न हस्त निर्मित उत्पादों के स्टालों का अवलोकन कर उन्हें प्रोत्साहित भी किया।

सीएम ने शक्ति स्वरूपा कन्याओं का किया पूजन

सीएम ने रूद्रप्रयाग में शक्ति स्वरूपा कन्याओं का पूजन कर उनका आशीष प्राप्त किया। सीएम ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव जैसी योजनाएं गेम चेंजर साबित हो रही हैं। हाउस ऑफ़ हिमालयाज़ के माध्यम से महिलाओं के बनाए उत्पादों की पैकेजिंग, ब्रांडिंग और मार्केटिंग के साथ-साथ उन्हें नए बाजारों तक पहुंचाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें