Uttarakhand Chamoli NewsHighlight

शराब के नशे में मदहोश होकर वाहन चलाना पड़ा भारी, पुलिस ने सिखाया सबक

शराब के नशे में मदहोश होकर वाहन चलाना वाहन चालकों को भारी पड़ा है. चमोली पुलिस जनपद में यातायात के नियमों का उल्लंघन कर शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरूद्ध अभियान चलाए हुए है. इसकी क्रम में पुलिस ने देर रात दो वाहन चालकों को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज कर दिए हैं.

शराब के नशे में मदहोश होकर वाहन चलाना पड़ा भारी

चमोली पुलिस शनिवार को देर रात को कोतवाली कर्णप्रयाग और कोतवाली ज्योतिर्मठ पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने शराब पीकर वाहन चला रहे दो वाहन चालकों को गिरफ्तार कर दोनों वाहनों को सीज कर दिया है. पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UK-05-CA-1055 (डम्पर) का चालक लक्ष्मण राम (50) निवासी पिथौरागढ को कर्णप्रयाग क्षेत्र में शराब के नशे में वाहन चलाता पाया गया. पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर एमवी एक्ट के तहत केस दर्ज कर वाहन सीज कर दिया है.

जारी रहेगा पुलिस का अभियान

इसके अलावा कोतवाली ज्योतिर्मठ क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने वाहन संख्या UK-08CA-6348 (पिकप) के चालक महेश कुमार निवासी इन्द्राबस्ती हरिद्वार नशे में वाहन चलाता पाया गया. पुलिस ने चालक का मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया है. पुलिस ने दोनों गिरफ्तार चालकों का मेडिकल परीक्षण कराया तो परीक्षण रिपोर्ट में शराब का सेवन किये जाने की पुष्टि हुई. पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील है कि वे यातायात नियमों का पालन करें. चमोली पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें