UttarakhandDehradun News

पत्नी संग अभिनेता Shahid Kapoor पहुंचे मसूरी, सोशल मीडिया पर तस्वीरें की पोस्ट

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) बीते दिन यानी पांच अक्टूबर को उत्तराखंड आए। जहां वो पत्नी मीरा कपूर के साथ निजी दौरे पर मसूरी आए थे। अभिनेता मसूरी के एक स्कूल पहुंचे। वहां कुछ वक्त गुजारने के बाद वो वापस जौलीग्रांट एयरपोर्ट चले गए।

अभिनेता Shahid Kapoor पहुंचे मसूरी

बड़े-बड़े फिल्मी सितारे अक्सर उत्तराखंड आते रहते है। जहां कुछ फिल्म की शूटिंग के लिए आते है। तो वहीं कुछ पहाड़ों की वादियों का आनंद लेने यहां पहुंचते है। इस लिस्ट में अब अभिनेता शाहिद कपूर का भी नाम जुड़ गया है। अभिनेता अपने निजी काम से मसूरी आए थे। ऐसे में अभिनेता को देखकर फैंस ने उन्हें घेर लिया। जहां फैंस उनके साथ फोटो खिचवाना चाहते है। ऐसे में अभिनेता ने भी उन्हें निराश नहीं किया और उनके साथ फोटो खिंचवाई।

सोशल मीडिया पर तस्वीरें की पोस्ट

मसूरी में शाहिद ने पत्नी मीरा के साथ वुडस्टॉक स्कूल का दौरा किया। जहां उन्होंने एडमिशन कार्यालय, क्लास रूम और कलासिस को देखा। सोशल मीडिया पर अभिनेता की पत्नी ने भी मसूरी से कुछ तस्वीरें पोस्ट की है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें