Big NewsDehradun News

ARTO के दफ्तर में DM का छापा, खाली बैठे थे कर्मचारी, भटक रहे थे लोग, फिर…

ऋषिकेश में अस्पताल के निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी सविन बंसल सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) के कार्यालय पहुंचे. डीएम ने कार्यालय की कार्यप्रवृति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बड़ी कार्रवाई की संभावना जताई है.

ARTO के दफ्तर में डीएम का छापा

निरीक्षण के दौरान डीएम ने पाया कि कर्मचारी खाली बैठे हुए थे, जबकि आम लोग अपनी बारी के लिए इधर-उधर भटक रहे थे. इसके अलावा कार्यालय के बाहर ऐसे लोगों की भीड़ थी जिनका वहां कोई काम नहीं था. जिसे लेकर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की है. जिलाधिकारी ने आरटीओ को निर्देश दिए कि कार्यालय में कार्मिकों की कार्यप्रवृति में सुधर लाया जाए.

सुधार नहीं होने पर दी कार्रवाई की चेतावनी

डीएम ने निर्देशित किया कि कार्यालय में लाइसेंस बनाने, नवीनीकरण और वाहन पंजीकरण जैसे कार्यों के लिए आने वाले लोगों को स्पष्ट रूप से बताया जाना चाहिए कि उन्हें किस काउंटर पर जाना है. अगर सुधार नहीं किया गया तो जिलाधिकारी सविन बंसल ने ने बड़े कदम उठाने की चेतावनी दी है. डीएम के औचक निरीक्षण के बाद से अधिकारियों में खलबली मची हुई है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें