Big NewsUttarakhand

उत्तराखंड में बड़ा साइबर अटैक, 90 सरकारी वेबसाइट रहीं बंद, ठप हुआ सरकारी कामकाज

उत्तराखंड में बीते गुरुवार को अचानक हुए साइबर हमले ने प्रदेश का पूरा आईटी सिस्टम ठप कर दिया है. इस अटैक से सरकारी कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया. सचिवालय समेत किसी भी सरकारी दफ्तर में काम नहीं हुआ. बता दें सीएम हेल्पलाइन समेत 90 वेबसाइट बंद रहीं.

उत्तराखंड में बड़ा साइबर अटैक

बता दें गुरुवार को हुआ साइबर अटैक इतना खतरनाक था कि इसकी जद में अहम डेटा सेंटर भी आ गए. देखते ही देखते एक के बाद एक सरकारी वेबसाइट बंद हो गई. अटैक के हमले की खबर सुनकर आईटी के सचिव नितेश झा ने पूरी सेवाएं बंद कर दी. गुरुवार को दिनभर वायरस अटैक को ठीक करने की जद्दोजहद की गई. लेकिन प्रयास सफल नहीं हो पाया. जिसके बाद देर शाम विशेषज्ञ यूके स्वान को चलाने में कामयाब हुए. हालांकि ये भी स्थायी तौर पर नहीं चल पाया. खबर लिखे जाने तक सभी सरकारी साइट ठप है.\

सीएम हेल्पलाइन समेत 90 वेबसाइट ठप

उत्तराखंड की सीएम हेल्पलाइन की वेबसाइट भी बंद है. गुरुवार को दिनभर लोग सीएम हेल्पलाइन क्लिक करते रहे. इसके अलावा उत्तराखंड सरकार ई-ऑफिस पूरी तरह से बंद रहा. जिन जिलों में ई-ऑफिस लागू है. उन जिलों में काम काज ठप रहा. आईटी सचिव नितेश झा के मुताबिक यूके स्वान को चला दिया गया है. बाकी को भी विशेषज्ञों की टीम करने की कोशिश कर रहीं है. साइबर हमलों की पड़ताल की जाएगी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें