Dehradun NewsBig News

पलटन बाजार में महिलाओं के लिए खुला पिंक बूथ, सुबह से रात तक महिला पुलिस कर्मी रहेंगी तैनात

महिला सुरक्षा के दृष्टिगत दून पुलिस ने पल्टन बाजार में पिंक पुलिस बूथ स्थापित किया है. बता दें एसएसपी अजय सिंह के निर्देशन पर महिला सुरक्षा की दिशा में दून पुलिस ने ये कदम उठाया है.

सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक महिला पुलिसकर्मी रहेंगी तैनात

बता दें पलटन बाजार में सीएनआई चौक पर पिंक पुलिस बूथ का नगर मजिस्ट्रेट देहरादून और पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून द्वारा विधिवत उद्धघाटन किया गया. बाजार में महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए पिंक बूथ में सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी.

पलटन बाजार में महिलाओं के लिए खुला पिंक बूथ

पलटन बाजार में आने वाली महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा और उन्हें त्वरित सहायता प्रदान करने के लिए पिंक बूथ स्थापित किया गया है. महिलाओं के सुरक्षा और उन्हें सहायता प्रदान करने के लिए पिंक पुलिस बूथ में महिला पुलिसकर्मियों की नियुक्ति की गई है.

बाजार के निरीक्षण के दौरान दिए थे निर्देश

बता दें पूर्व में पलटन बाजार के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी देहरादून और एसएसपी ने बाजार में आने वाली महिलाओं की सुरक्षा और किसी आकस्मिक स्थिति में उन्हें तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए पिंक पुलिस बूथ स्थापित किए जाने के निर्देश दिए थे.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें