SportsHighlight

1150 KM साइकिल चलाकर MS Dhoni से मिलने पहुंचा युवा फैन, पहले किया नजरअंदाज फिर मुलाकात कर घुमाया फार्महाउस, देखिए वीडियो

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के दुनियाभर में चाहने वाले मौजूद हैं। उनका काफी बड़ा फैन बेस है। माही की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस बेताब रहते हैं। क्रिकेटर के कुछ जबरा फैन भी है जो उनसे मिलने के लिए कभी स्टेडियम के अंदर तो कभी उनके घर के बाहर खड़े रहते हैं।

ऐसा ही एक जबरा फैन माही से मिलने पहुंचा। फैन साइकिल चलाकर धोनी से मिलने की चाह में दिल्ली से रांची तक आ आया। लेकिन वो धोनी से नहीं मिल पाया। कई दिनों के इंतजार के बाद भी उसकी मुलाकात धोनी से नहीं हुई। जिसके बाद लोग धोनी को ट्रोल करने लगे। हालांकि बाद में फैन की मुलाकात धोनी से हो गई।

1150 KM साइकिल चलाकर रांची पहुंचा MS Dhoni का फैन

दरअसल वैभव कुमार नाम के इस जबरा फैन ने धोनी से मिलने की चाह में साइकिल से रांची पहुंचा। सोशल मीडिया पर इस फैन की तस्वीर वायरल हुई। जिसमें कहा जा रहा है कि ये युवा फैन दिल्ली से रांची 1150 KM साइकिल चलाकर पहुंचा। शख्स करीब चार दिन से माही से मिलने की कौशिश कर रहा है। लेकिन उसे सफलता हाथ नहीं लगी। धोनी के फार्म हाउस के बाहर ही ये फैन टेंट लगाकर सोने लगा।

धोनी को ट्रोल करने लगे लोग

सोशल मीडिया पर इस फैन की तस्वीरें वायरल होनी शुरू हो गई। जिसमें देखा जा सकता है कि माही के इंतजार में इस शख्स ने उनके फार्महाउस के बाहर टेंट लगा रखा था। कई बार वैभव ने माही को देखा जरुर। लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। धोनी ने अपनी गाड़ी से ही फैन की तरफ हाथ मिलाया लेकिन कार को रोका नहीं। ये देखकर सोशल मीडिया पर लोग एम एस धोनी को ट्रोल करने लग गए।

फैन को घुमाया फार्महाउस

फैन को नजरअंदाज करता देख धोनी के ऊपर लोग भड़क गए उन्हें घमड़ी कहने लगे। बता दें कि इससे पहले भी वैभव 2300 किलोमिटर साइकिल चलाकर चेन्नई भी गए थे। लेकिन वहां भी उनकी धोनी से मुलाकात नहीं हो पाई।

हालांकि ट्रोलिंग के बीच वैभव ने इसमें एक ताजा अपडेट शेयर किया है। उन्होंने बताया कि धोनी से वो मिल चुके है। साथ ही धोनी ने उन्हें फार्महाउस भी घुमाया और साईन की हुई जर्सी भी गिफ्ट की।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें