Big NewsUttarkashi News

यमुनोत्री हाईवे पर हादसा : अनियंत्रित होकर खाई में गिरे बाइक सवार, दोनों को रेस्क्यू कर किया अस्पताल में भर्ती

यमुनोत्री हाईवे पर बीते बुधवार को डामटा के पास एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में बाइक सवार गहरी खाई में जा गिरे. सूचना पर मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने दोनों को खाई से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया.

यमुनोत्री हाईवे पर हादसा

सड़क हादसा बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे का है. जानकारी के अनुसार विकेश (21) और आशीष (16) निवासी चकराता बाइक से नैनबाग से डामटा की ओर जा रहे थे. इस दौरान बाइक हादसे का शिकार हो गई. हादसे में दोनों युवक गहरी खाई में जा गिरे.

दोनों युवकों को कराया अस्पताल में भर्ती

सूचना पर रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर किशोर को खाई से बाहर निकाला. जबकि युवक लापता चल रहा था. रेस्क्यू टीम ने गुरुवार को लापता चल रहे युवक आशीष का रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया. दोनों युवक को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें