HighlightNainital News

केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने चलाया सफाई अभियान, सफाई कर्मचारियों के साथ सामूहिक भोजन भी किया

हल्द्वानी में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर सफाई अभियान चलाया। इस अभियान में केंद्रीय मंत्री के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया।

केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने चलाया सफाई अभियान

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर आज हल्द्वानी में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान में भाग लिया। उन्होंने कहा कि हम सभी को हर रोज अपने घर के आस-पास सफाई अभियान चलाकर शहर को स्वच्छ रखना चाहिए।

सफाई कर्मचारियों के साथ किया सामूहिक भोजन

केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। जिसके बाद केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने सफाई कर्मचारियों के साथ सामूहिक भोजन भी किया। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने नगर निगम सभागार में स्वयं सहायता समूह और सफाई कर्मचारियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें