Religioushighlight

Navratri 2024 Bhog for 9 Days: नौ दिन नौ भोग, नवरात्रि में माता रानी को चढ़ाए ये प्रसाद, होगी सभी मनोकामनाएं पूरी

गुरुवार यानी 3 अक्टूबर से शारदीय नवरात्री (Navratri 2024) शुरू हो रहे हैं। नवरात्रि की हिंदू धर्म में काफी मान्यता है। नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। जिसके बाद दसवें दिन दशहरा का त्यौहार मनाया जाता है। माता रानी को प्रसन्न करने के लिए लोग अलग-अलग तरह की चीजें करते है।

ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में अलग-अलग भोग के बारे बताएंगे (Navratri 2024 Bhog for 9 Days) जिसे आप मां दुर्गा की उपासना के दौरान प्रसाद के तौर पर चढ़ा सकते है। जिससे माता रानी प्रसन्न हो जाएंगी।

माता रानी को इन चीजों का भोग चढ़ाए (Navratri 2023 Bhog for 9 Days)

पहला दिन

पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम रूप मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। तीन अक्टूबर को गुरुवार पड़ रहा है। ऐसे में आप माता को गाय के घी से बनी चीज का भोग लगा सकते है। हलवा, घी के बने मावे के लड्डू, रबड़ी आदि घी से बनी चीजों का आप भोग लगाकर माता को प्रसन्न कर सकते है।

दूसरा दिन

दूसरे नवरात्र में मां दुर्गा के दूसरे रूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना होती है। दूसरे दिन आप माता को शक्कर से बनी चीज का भोग लगा सकते है। साथ ही पंचामृत भी अर्पित कर सकते है।

तीसरा दिन

तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे रूप मां चंद्रघंटा की आराधना होती है। इस दौरान आप माता रानी को दूध से बनी चीजों का भोग लगा सकते है। दुध की मिठाई भी माता को काफी पसंद है। बता दें कि इस बार तीसरा नवरात्र दो दिन पड़ रहा है। ऐसे में पांच और छह अक्टूबर को तीसरा नवरात्र ही मनाया जाएगा।

चौथा दिन

चौथे दिन मां दुर्गा के चौथे रूप मां कुष्माण्डा की आराधना होती है। इस दौरान आप मां को भोग में मालपुआ बनाकर चढ़ा सकते है।

पांचवां दिन

पांचवें नवरात्र में मां दुर्गा के पांचवें रूप मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना होती है। पांचवे दिन आप केले का भोग माता को चढ़ा सकते है। केले का हलवा या फल का भोग आप अर्पिक कर सकते हैं।

छठा दिन

छठे दिन मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायिनी की पूजा अर्चना की जाती है। इस दिन आप मीठे पान का भोग माता की पूजा-अर्चना के दौरान चढ़ा सकते है।

सातवां दिन

नवरात्रि के सातवें दिन माता के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा अर्चना की जाती है। इस दौरान आप गुड़ से बनी मिठाई माता को खिला सकते है।

आठवां दिन

अष्टमी के दिन माता के आठवें स्वरूप माता महागौरी की पूजा अर्चना की जाती है। इस दौरान आप नारियल का भोग माता को लगा सकते है। इस दिन कन्या पूजन भी किया जाता है।

नौवां दिन

नवरात्रि के अंतिम दिन यानी नौवें दिन मां दुर्गा का दिव्य रूप मां सिद्धिदात्री की आराधना की जाती है। इस दिन देवी को खीर, पूरी, हलवा, दही, आदि आप भोग में चढ़ा सकते है। इस दिन कन्या पूजन भी किया जाता है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button