Big NewsEntertainment

फिल्म स्टार गोविंदा को गोली लगी, अस्पताल में कराया गया एडमिट

एक्टर और शिवसेना नेता गोविंदा को गोली लगी है। लाइसेंसी रिवॉल्वर को साफ करने के दौरान अचानक गोली चली जो एक्टर के गुटने में जाकर लग गई। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गोविंदा के पैर में लगी गोली

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की सुबह पौने पांच बजे यह हादसा हुआ है। गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया है कि मंगलवार की सुबह गोविंदा कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे। वह अपनी रिवॉल्वर को साफ कर केस में रख रहे थे, तभी रिवॉल्वर हाथ से छूटकर नीचे गिर गई। रिवॉल्वर के गिरते ही गोली चली, जो उनके घुटने में जाकर लग गई।

अस्पताल में कराया गया एडमिट

जिसके बाद उन्हे नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया है कि डॉक्टरों ने गोली को निकाल लिया है और गोविंदा फिलहाल खतरे से बाहर हैं। अस्पताल की तरफ से इसको लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। फिलहाल उनका इलाज मुंबई के एक अस्पताल में चल रहा है। पुलिस की टीम भी अस्पताल पहुंची है और मामले की छानबीन कर रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें